भारत जोड़ो यात्रा का एमपी में रूट तय, दलित-आदिवासी और हिन्दुत्व पर रहेगा जोर

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में दलित-आदिवासी और हिन्दुत्व का तड़का लगेगा। एमपी में भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से सियासी रहेगा। जानकारी के अनुसार जहां से वोट मिलने की उम्मीद वहीं से यात्रा गुजरेगी।
इसे भी देखें
सबसे भारी राकेट इंजन का ISRO ने किया परीक्षण, चार टन श्रेणी के उपग्रह को भेजने में सक्षम
सनावद में नर्मदा पूजा करेंगे
एमपी कांग्रेस यात्रा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग समाजों को साधने की तैयारी में है। इसी कड़ी में भारत जोड़ो यात्रा का एमपी में रूट लगभग तय हो गया है। खरगोन शहर के बीच से यात्रा नहीं निकलेगी। भारत जोड़ो यात्रा का रूट बदला गया है। खरगोन सनावद से इंदौर खंडवा रोड का रूट तय किया है। यात्रा के दौरान सनावद में नर्मदा पूजा करेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में साधु-संतों को बुलाया जाएगा।
इसे भी देखें
गुजरात में भाजपा का चुनावी दांव, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कमेटी गठित करने को मंजूरी
उज्जैन में महाकाल के दर्शन और बड़ी जनसभा
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और बड़ी जनसभा होगी। भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू को लेकर संशय की स्थिति है। राहुल गांधी महू जाएंगे या नहीं कल तक फाइनल होगा। फाइनल रूट देखने 31 अक्टूबर को राहुल गांधी की टीम मध्यप्रदेश आएगी।
इसे भी देखें
पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को मिल रही 90% की सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश में 17 उपयात्राएं निकाली जाएंगी, तीन नवंबर से प्रारंभ होंगी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश में 17 उपयात्राएं निकाली जाएंगी। इसकी शुरुआत तीन नवंबर को होगी। ये सभी उपयात्राएं अलग-अलग जिलों में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में जो उपयात्राएं निकाली जाएंगी वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में शामिल होंगी। तीन नवंबर को सिंगरौली से इसकी शुरुआत होगी।
इसे भी देखें
दुनिया के आधा दर्जन से ज्यादा देशों में हैं भारतीय मूल के विदेशी राजनेता, कहां, कौन है
इसके साथ ही बालाघाट, बड़वानी, अनूपपुर, आलीराजपुर, शहडोल, भोपाल, जावद, भानपुरा, निवाड़ी, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले में उपयात्रा प्रारंभ हो जाएंगी। यात्रा के प्रदेश समन्वयक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा विभिन्न् व्यवस्थाओं के लिए गठित समितियों के सदस्यों ने दो दिन भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया है। 30 और 31 अक्टूबर को समितियों के पदाधिकारी हैदराबाद जाएंगे और वहां की जा रही व्यवस्थाओं को देखेंगे। तीन नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक होगी, जिसमें कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।