हनुवंतिया में दो महीने तक चलने वाले जल महोत्सव का शुभारंभ आज से 

हनुवंतिया में दो महीने तक चलने वाले जल महोत्सव का शुभारंभ आज से 

मंत्री उषा ठाकुर करेंगी शुभारंभ, कई राज्य से पहुंचे पर्यटक

खंडवा। हनुवंतिया टापू पर दो महीने तक चलने वाले 7वें जल महोत्सव का शुभारंभ आज प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं खंडवा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर करेंगी। मंत्री उषा ठाकुर करीब 2 बजे इंदौर से हनुवंतिया टापू पहुंचेंगी। पर्यटन विकास निगम और एवन कंपनी द्वारा हनुमंतिया टापू पर तमाम तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बीच आज जल महोत्सव की शुरुआत होगी।

जल महोत्सव 29 नवंबर से शुरू होकर 29 जनवरी 2023 तक चलेगा
मप्र के मिनी गोवा के नाम से मशहूर खंडवा के हनुवंतिया टापू पर दो महीने तक चलने वाले जल महोत्सव का शुभारंभ आज जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर करेंगी। इस बार जल महोत्सव 29 नवंबर से शुरू होकर 29 जनवरी 2023 तक चलेगा। हनुवंतिया टापू पर इस बार पहले से ज्यादा सुविधा रहेगी। यहां पर दिन में जहां वॉटर स्पोट्स होंगे। जिसमें क्रूज से लेकर हाउस बोट, बनाना राइड, स्पीड बोट के एंडवेंचर का हिस्सा होंगे।

मनोरंजन के लिए वीकेंड पर बाहर के रॉक बैंड बुलाएं जाएंगे
वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मप्र के कलाकार गीत-संगीत से पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए वीकेंड पर बाहर के रॉक बैंड बुलाएं जाएंगे। यह दो महीने तक हर वीकेंड का प्लान है। साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी पर्यटकों के लिए अलग-अलग प्रोग्राम होंगे। बाहर से आने पर्यटकों को लिए इस बार भी दो महीने के लिए टेंट सिटी बनाई गई है। जिसमें लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी मिलाकर करीब 103 कॉटेज बनाए गए हैं। यह आने वाले पर्यटकों के लिए मप्र सहित निमाड़ के अलावा अन्य स्थानों व प्रदेशों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जहां पर्यटक अलग-अलग प्रकार के खाने का लुफ्त उठा सकेंगे।

आज दोपहर 2 बजे हनुंवतिया में जलमहोत्सव का शुभारंभ पर्यटन, संस्कृति एवं जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर करेंगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, सहित बड़ी संख्या नेता अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट