सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास, तीसरी बार भरी अंतरिक्ष के लिए उड़ान

सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास, तीसरी बार भरी अंतरिक्ष के लिए उड़ान

ह्यूस्टन, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इतिहास रच दिया। सुनीता विलियम्स ने तीसरी बार फिर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। सुनीता और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने बोइंग कंपनी के स्टारलाइनर यान से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा की है। 

केप कैनावेरल अंतिक्ष स्टेशन से 5 जून को शुरू हुआ अभियान

भारतीय समय के अनुसार सुनीता विलियम्स का यह स्टारलाइनर अभियान 5 जून को केप कैनावेरल अंतरिक्ष स्टेशन से रात 8 बजकर 22 मिनट पर शुरू हुआ। यह अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में 6 जून रात 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगा। अभियान में विलियम्स के साथ उनके सहयोगी बुच विल्मोर भी गए हैं। 

सुनीता विलियम्स ऐसे मिशन पर जाने वाली दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री

बता दें कि बोइंग स्टारलाइनर यान की उड़ान में कई बार, कई कारणें से देरी हुई।अंतत:, फ्लोरिडा के केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से इस यान की रवानगी हुई। इस तरह के मिशन पर जाने वाली सुनीता विलियम्स दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बन गईं हैं। मई 1987 में सुनीते ने अमेरिका की नौसेना अकादमी से प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद वे अमेरिका की नौसेना से जुड़ीं थीं। 1998 में उन्हें नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था। इसके पहले सुनीता विलियम्स वर्ष 2006 और वर्ष 2012 में अभियानों का हिस्सा बन चुकीं हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट