मुख्यमंत्री  ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी

मुख्यमंत्री  ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी के लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के कई क्षेत्रों में कदम बढ़ाए हैं। हम अनेक योजनाएँ लागू कर महिलाओं और बेटियों के सम्मान और स्वास्थ्य की रक्षा कर पाने में सफल हुए हैं। विकास के अन्य क्षेत्रों में भी मध्यप्रदेश काफी आगे है। योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में स्वतंत्रता की वर्षगाँठ पर हो रहे कार्यक्रमों की सफलता की कामना भी की।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट