आर्थिक स्थिति मजबूत करने बहुफसलीय कृषि को आत्मसात करें  - कलेक्टर

आर्थिक स्थिति मजबूत करने बहुफसलीय कृषि को आत्मसात करें  - कलेक्टर

आर्थिक स्थिति मजबूत करने बहुफसलीय कृषि को आत्मसात करें  - कलेक्टर

’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ के तहत् बकौरी में आयोजित हुआ शिविर

Adopt multifaceted agriculture to strengthen economic condition - Collector Syed Javed Ali मण्डला - ’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा बकौरी में शिविर का आयोजन कर जनसामान्य की समस्याऐं सुनते हुए उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। शिविर में कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष पांचोबाई पदम, एसडीएम सुलेखा उईके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कहा कि ’आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों का आव्हान करते हुए कहा कि वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बहुफसलीय कृषि को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि मक्के की खेती के साथ मुर्गी पालन जैसे संबंधित व्यवसाय करना चाहिए जो आमदनी बढ़ाने में सहायक साबित होंगे। उन्होंने किसानों का आव्हान किया वे कार्यदिवस बढ़ाते हुए कृषि के लिए वर्ष भर का कार्यक्रम तैयार करें। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने ग्रामीणांे से कहा कि वनाधिकार से संबंधित प्रकरणों के संबंध में 2 अक्टूबर को होने वाली विशेष ग्रामसभा में आवेदन प्रस्तुत किए जायें। इस अवसर पर विधायक अशोक मर्सकोले ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। जन समस्याओं के निराकरण की दिशा में ये शिविर महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। विधायक ने युवाओं का आव्हान किया स्वरोजगार योजना का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने प्रशासन से रोजगार ऋण दिलाने के संबंध में सकारात्मक रूख अपनाने की बात कही। शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने अतिवृष्टि से फसल नुकसान का मुआवजा दिये जाने तथा बिजली बिल में सुधार किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बकौरी में स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन में स्वास्थ्य सेवायें प्रारंभ की जायें। शिविर में शिक्षा, कृषि, खाद्य, बिजली, वन, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य हितग्राहीमूलक विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया तथा हितग्राही की पात्रता के संबंध मंे भी विस्तार से बताया। Adopt multifaceted agriculture to strengthen economic condition - Collector स्वास्थ्य शिविर के लिए बालिका का किया गया ऑनलाईन पंजीयन -शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नवम्बर माह में लगने वाले विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविर में सहभागिता की अपील की गई। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को शिविर में आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एक बालिका का ऑनलाईन पंजीयन भी किया गया।