BJP विधायक बोले- IB कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के दोषियों को मौत की सजा दी जाए

BJP विधायक बोले- IB कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के दोषियों को मौत की सजा दी जाए

 मुजफ्फरनगर 
उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक विक्रम सैनी ने पिछले महीने दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है।

मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक विक्रम सैनी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी विधायक संगीत सोम के उस बयान का भी समर्थन किया कि हत्यारों को सड़क पर गोली मार देनी चाहिए। कुछ दिन पहले सरधना के विधायक सोम ने कहा था कि आईबी अधिकारी की मौत के जिम्मेदार लोगों को गोली मारी जानी चाहिए।

फरवरी के महीने में दिल्ली में भड़की हिंसा में आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी। अंकित का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंकित के परिजनों को एक लाख रुपए के मुआवजे एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।