मुख्यमंत्री ने दी कसरावद विधानसभा को 2044 लाख रूपए कि सौगात

खरगोन, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को निर्माण कार्यों के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा कसरावद मंडी में 2044.96 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। Chief Minister gave Rs 2044 lakh to the Kasrad assembly Chief Minister gave Rs 2044 lakh to the Kasrad assemblyइन विकास कार्यों में हायर सेकेंडरी स्कूले, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वेदा नदी पर ब्रिज एवं नगर परिषद कसरावद के सौंदर्यीकरण व अधोसंरचना विकास के कार्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगर परिषद कसरावद में 3 करोड़ रूपए की लागत के नील तालाब और 1 करोड़ रूपए के मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास में सीसी रोड़ निर्माण का भूमिपूजन किया । इसके अलावा उनके द्वारा बोरावां एवं मगरखेड़ी में 131.33-131.33 लाख रूपए के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बालसमुद में 1-1 करोड़ रूपए की लागत के शासकीय कन्या व बालक उमावि एवं डाबरी में 1 करोड़ की लागत के शासकीय उमावि भवन का भूमिपूजन किया गया। साथ ही कसरावद- लोहारी मार्ग पर वेदा नदी पर 1082.30 लाख रूपए की लागत के ब्रिज का भी भूमिपूजन किया गया।