खण्डवा के दोगलिया में मुख्यमंत्री ने किया श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना का लोकार्पण

खण्डवा के दोगलिया में मुख्यमंत्री ने किया श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना का लोकार्पण
भोपाल, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज खण्डवा जिले के दोगलिया में श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की द्वितीय चरण की सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित 660-660 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयों का लोकार्पण किया। इसके पहले उन्होंने मूंदी में किसान कर्जमाफी में लाभान्वित किसानों को प्रमाण पत्र दिए और दादाजी धूनी वाले के दरबार में भी पहुंचे। सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि विकास मंत्री सचिन यादव की मौजूदगी रही। परियोजना के द्वितीय चरण की 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक-तीन से नवम्बर 2018 से कमर्शियल प्रोडक्शन होने लगा है। इकाई क्रमांक-चार क्षमता 660 मेगावाट पूर्ण क्षमता (फुल लोड) पर 26 फरवरी 2019 से सफलता से संचालित है। परियोजना के प्रथम चरण में 7820 करोड़ रुपए की लागत से 600-600 मेगावाट की दो इकाइयां विद्युत उत्पादन कर रही हैं। द्वितीय चरण में सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित 660-660 मेगावाट की दो इकाइयों की लागत रुपए 7738 करोड़ रुपए है। इसकी कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 2520 मेगावाट है। कंपनी की भी कुल ताप विद्युत उत्पादन क्षमता 5400 मेगावाट हो जाएगी।