लड़की को घर में अकेला देखकर डोली पड़ोसी की नीयत और फिर...

शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश में युवतियों से लेकर मासूम बच्चियों तक से रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शाहजहांपुर जिले का है। जहां एक युवक ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को हवस का शिकार बनाना चाहा, लेकिन वह नाकाम रहा। इसी बात से बौफलाए युवक ने छात्रा को छत से नीचे फेंक दिया। छात्रा को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना रौजा क्षेत्र के पिलख्ना गांव का है। यहां की निवासी छात्रा घर पर अकेली थी। तभी गांव का रहने वाला अजीत छात्रा को घर में अकेला देखकर उसके घर आ गया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। तभी युवती छत से बाहर भागने की कोशिश करने लगी। युवक ने लड़की को पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ डाले। युवक लड़की से रेप का प्रयास करने लगा। जब वह नाकाम रहा तो उसने लड़की को छत से नीचे फेंक दिया।

मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि एक छात्रा के साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही मामले मे कार्रवाई की जाएगी।