निराश्रितों को कम्बल वितरित कर कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
प्रत्येक रविवार कांग्रेस कार्यालय में लगेगा
"जन सेवा शिविर"
Syed Javed Ali
मण्डला - 134वें वर्ष में प्रवेश करने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में निराश्रितों का सम्मान कर उन्हें कम्बल भेंट किया गया। कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर एवं कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार अतिशबाजी कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया गया।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने कहा कि 133 साल के गौरवशाली इतिहास में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस के संघर्ष एवं त्याग ने अग्रिम भूमिका निभाई। देश सेवा के गौरवशाली 134 साल न झुके न टूटे, न खत्म हुए बहुत से लोग आये और चले गये। जिनका सपना था कांग्रेस को खत्म करने का कांग्रेस तो खत्म नहीं हुई और न कभी होगी हाॅ ऐसा सोचने वाले जरूर इतिहास के समुन्दर में डूब गये कांग्रेस सिर्फ एक सियासी पार्टी ही नहीं एक विचारधारा है। कमलनाथ के कुशल नेतृत्व में म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व से ही संभव हो सका है। कांग्रेस सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
पूर्व विधायक संजीव छोटे लाल उईके ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना के समय से ही कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। महात्मा गांधी मोतीलाल नेहरू सुभाष चंद्रबोस, गोपाल कृष्ण गोखले, बालगंगाधर तिलक, लालालाजपत राय, सुब्रमण्डयम भारती, मोलाना अबुल कलाम आजाद, सीमांत गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे नेताओं के संरक्षण में कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी। कई नेताओं ने आजादी के लिये अपने प्राण निक्षावर किये तो कांग्रेस के कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में जेल में बंद रहे। इन्हीं नेताओं के त्याग और बलिदान ने देश को आजाद कराया। आज हम सभी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा को लालबहादुर शास्त्री, इन्द्रागांधी जी, राजीव गांधी जी और सोनिया गांधी जी ने जीवित बनाये रखा। सभा को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा अमित शुक्ला, राजेश कछवाहा, राकेश तिवारी ने भी संबोधित किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने बताया कि आमजनता की सुविधा के लिये प्रत्येक रविवार को जनसेवा शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में लगाया जायेगा। जनसेवा शिविर में आमजनता की समस्या सुनी जोवगी तथा सभी ब्लाक अध्यक्षों को अपने-अपने ब्लाक में भी जन सेवा शिविर लगाने को निर्देशित किया गया है।
ये रहे उपस्थित -
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा अमित शुक्ला, पूर्व विधायक संजीव उइके, संतोष मिश्रा, शिवराज कछवाहा, ब्लाक अध्यक्ष अमित शुक्ला, अदीब गोरी, राकेश तिवारी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दादा क्षत्री, अनूप बासल, जगदीश कुर्राम, रागनी परते, जयेन्द्र चैधरी, राजेश कछवाहा, किशोर कछवाहा, इकबाल खान, रामविलास झारिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष जैन, अमित पाण्डे, अभिनव चैरसिया, रवि ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर, एन.पी.वरकड़े, राहुल सिंगौर, बेनीश्याम राय, हनि बर्वे, रजनीश रंजन उसराठे, कुलदीप कछवाहा, मृत्युंजय तिवारी, निलेश तिवारी, संजय चैरसिया, अजय चैरसिया, सुनील चैरसिया, गोपाल हरदहा, गोल्डी मलिक, राहुल सिंगौर, महेन्द्र चन्द्रोल, मुकेश कछवाहा, राजा मरावी, गणेश पाठक, छोटेलाल चक्रवर्ती, वंदना कछवाहा, सुमन श्रीवास, रेशमा अलबी, ममता उईके, आशा देवी रघुवंशी, रज्जो कार्तिकेय, बी.सी. वरकड़े, दिनेश कछवाहा, सुरेश चैरसिया, संदीप पटैल, आनंद नामदेव, निरंजन सिंह ठाकुर, संतोष मिश्रा नैनपुर, विनोद कुमार यादव, गिरधारी नीखर, कृष्ण मोहन कछवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।