पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच कल होगी मतगणना

पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच कल होगी मतगणना

पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच कल होगी मतगणना

42 टेबिलों पर लगभग 23 राऊँड में होगी गिनती

कलेक्टर ने मतगणना के तैयारियों का लिया अंतिम जायजा

counting-of-votes-will-be-take-place-tomorrow-between-the-security-arrangements
Syed Javed Ali
मंडला - जिला निर्वाचन अधिकारी अनय द्विवेदी ने पॉलीटेक्निक परिसर में होने वाली मतगणना का अंतिम जायजा लिया। उन्होंने सभी तैयारियों की बारीकी से पड़ताल की। कलेक्टर ने मतगणना कक्षों के बाहर मतगणना से संबंधित राऊँडवार जानकारी एवं अन्य आवश्यक जानकारियों के फ्लेक्ष लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कक्षों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रेक्षकों डॉ. बीडीआर तिवारी, श्री केएम भीमजियानी, के. हिमादास ने मतगणना कक्षों में लगी टेबिलों तथा गणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था का मुआयना किया।
मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम के दूरभाष एवं फेक्स नम्बर - अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में निर्धारित मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम लेण्डलाईन का नम्बर 07642-260449, 07642-260477 तथा 07642-260541 है। कंट्रोल रूम में स्थापित फेक्स का नम्बर 07642-260475 है। मीडिया सेंटर में स्थापित लेंडलाईन नम्बर 07642-260448 है।
मतगणना परिसर से 100 मीटर तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा -
जिले के तीनों विधानसभाओं के लिए मतगणना 11 दिसम्बर को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के निर्देशानुसार कहा है कि मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं धूम्रपान का उपयोग पूर्णंतः वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों एवं शासकीय गणना कार्य के लिए नियुक्त शासकीय सेवक गणना स्थल पर मोबाइल, केलकुलेटर, खाने-पीने की सामग्री आदि लेकर नहीं जा सकेंगे। मतगणना अभिकर्ताओं को केवल एक पेन एवं दो कागज ही ले जाने दिया जाएगा। मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधी में सभी वाहनों का प्रवेष निषेध रहेगा। निर्वाचन ड्यूटी में लगे शासकीय वाहन प्रवेश कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ड्यूटीरत अधिकारी, कर्मचारियों को मतगणना परिसर में अपने परिचय पत्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
counting-of-votes-will-be-take-place-tomorrow-between-the-security-arrangements
मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं धूम्रपान पूर्णंतः प्रतिबंधित, परिचय पत्र अनिवार्य -
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर मोबाईल, धूम्रपान संबंधी वस्तुएं साथ ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। पॉलीटेक्निक परिसर में बनाए जा रहे मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मी मोबाईल एवं लेपटॉप का उपयोग कर सकेंगे।
मतगणना के लिए 6 कक्षों में लगेंगी 42 टेबिल -
तीनों विधानसभाओं के लिए बनाए गए अलग-अलग 6 कक्षों में कुल 42 टेबिल लगाई जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना कक्ष के कमरा नम्बर 2 एवं 3 में बिछिया विधानसभा की मतगणना की जायेगी। कमरा नम्बर 4 एवं 5 मंे विधानसभा निवास की मतगणना की जायेगी तथा कमरा नम्बर 6 एवं 7 में मंडला विधानसभा की मतगणना की जायेगी। सभी कक्षों में 7-7 टेबिल लगाई जायेंगी। मतगणना कक्ष में सामान्य प्रेक्षकों की मुख्य टेबिल के साथ रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के लिए भी टेबिल की व्यवस्था रहेगी।
counting-of-votes-will-be-take-place-tomorrow-between-the-security-arrangements
प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, लगभग 23 राउंड रहेंगे -
जिला निर्वाचन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना आज 11 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। तीनों विधानसभा के वोटों की गिनती लगभग 23 राऊँड में सम्पन्न की जाएगी। मतगणना के प्रारंभ में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जायेगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार अलग से एक टेबिल लगायी जायेगी। इसके लिये एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त होगा। पोस्टल बैलेट की गणना में केवल वैध डाक मतों को ही शामिल किया जायेगा। इलेक्ट्रॉनिक फार्म में जारी किये गये मतपत्रों की वैधता के लिये क्यूआर कोड स्केन किया जायेगा। सभी इलेक्ट्रॉनिक बैलेट पेपर पर आयोग द्वारा क्यू आर कोड अंकित किया गया है।
पहले होगी पोस्टल बैलेट की गणना -
पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ करने के 30 मिनट बाद ईवीएम से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। यदि पोस्टल बैलेट की गणना ईवीएम के वोटो की गिनती अंतिम चरण के पूर्व पूर्ण नहीं होती है तो पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के बाद ही ईवीएम की अंतिम चरण की गणना की जायेगी। प्रत्येक चरण की गणना का परिणाम मतगणना अभिकर्ता को प्रदान किया जायेगा और इसका गणना-पत्रक रिटर्निंग अधिकारी के टेबल पर नियुक्त गणना अभिकर्ताओं को दिया जायेगा।
counting-of-votes-will-be-take-place-tomorrow-between-the-security-arrangements
स्ट्राँग रूम का निरीक्षण -
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सामान्य प्रेक्षकों के साथ स्ट्राँग रूम का भी निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीसीटीव्ही कैमरों की व्यवस्था तथा सुरक्षा पर तैनात कर्मियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अपर कलेक्टर एमके ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, तीनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विधानसभा क्षेत्र निवास के लिए हिमा के. केन्द्रीय प्रेक्षक -
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनय द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 106 निवास के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त केन्द्रीय प्रेक्षक श्रीमती हिमा के. लायसनिंग अधिकारी की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मतगणना के लिए नियुक्त केन्द्रीय गणना प्रेक्षक को निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने कार्यपालन यंत्री पूर्वी भारद्वाज को लायसनिंग अधिकारी बनाया है।
जेनेसिस सॉफ्टवेयर में कार्य करने अधिकारी नियुक्त -
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनय द्विवेदी ने मतगणना स्थल में विधानसभा क्षेत्रवार जेनेसिस सॉफ्टवेयर में कार्य करने के लिए जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंदन ताम्रकार को प्रभारी अधिकारी बनाया है। श्री द्विवेदी ने विधानसभा वार जेनेसिस सॉफ्टवेयर कार्य के लिए सहायक कर्मचारियों की भी नियुक्ति की है। कलेक्टर ने बिछिया विधानसभा के लिए अनिल सामदेकर को प्रभारी अधिकारी एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर रोहित पाण्डेय, एनएफओ मुनी पाण्डेय तथा सहायक शिक्षक दिनेश सिंधिया को सहायक कर्मचारी नियुक्त किया है। उन्होंने निवास विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रोग्रामर वेदप्रकाश गुप्ता को प्रभारी एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर नरेन्द्र त्रिपाठी, एनएफओ अंकित पटैल तथा सहायक शिक्षक घनश्याम चौरसिया को सहायक कर्मचारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार मंडला विधानसभा के लिए प्रशांत तिवारी प्रभारी अधिकारी, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर अमित मिश्रा, उच्च श्रेणी शिक्षक राकेश जोशी, सहायक शिक्षक दिनेश मिश्रा तथा भृत्य मनीष पटैल को नियुक्त किया है।