उडान ऊॅची होना चाहिए: विधायक

उडान ऊॅची होना चाहिए: विधायक
asish malviya अशोकनगर। हमारा लक्ष्य नई ऊचाईयों को पाना होना चाहिए उडान हमारी ऊॅची होकर नई उचाईयों को छुए इसे प्रयास किए जाए। इस आशय के विचार कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा द्वारा रविवार को शासकीय नेहरू महा विद्यालय प्रंागण में आयोजित उडान पतंग महोत्सव के आयोजन के अवसर पर व्ययक्त किए कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा द्वारा मकर सक्रांति के इस पावन पर्व पर आदिवासी बच्चों को पतंग प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षा जैसी मुख्य धारा से जोडने का प्रयास किया जायेगा। Flight should be high: MLA इस प्रतियोगिता का उड़ान नाम दिया गया है। कलेक्टर द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार स्वरूप किट दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से हर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। साथ ही इस पतंग प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर से बेटी बचाओ और बेटी पढाओ का संदेश भी दिया गया। Flight should be high: MLA विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने शासकीय नेहरू महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अशोकनगर के ग्राम शंकरपुर, टकनेरी तथा गौराघाट एवं शहरी आदिवासी बच्चों को मकर संक्राति के इस पावन पर्व पर हम बच्चों के जीवन में खुशियॉ और उल्लास लाने के लिए इस पतंग प्रतियोगिता माध्यम से हम उनके जीवन में खुशियॉ लाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में अपार खुशियॉ आये। इसी प्रकार उन्होने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को गिफट बांटकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मीजल्स-रूबेला जैसी घातक बिमारी से बचने के लिए 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका लगवाना आवश्यक है।   इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, एसडीएम नीलेश शर्मा, तहसीलदार इसरार खॉन, जिला शिक्षा अधिकारी अदित्य नारायण मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी सजन अरूणा मिश्रा, महिला सशाक्तिकरण अधिकारी आकांक्षा तोमर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीडी कतरोलिया एवं संबंधित विभाग के जिला अधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।