Gardening के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स

प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए हमें उसका शुक्रगुजार होना चाहिए। लेकिन इसके उल्ट ही चल रहा है, बहुत से लोग ऐसे हैं जो प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ करते हैं। उसे अपने हिसाब से चलाने की कोशिश में लगे रहते हैं। पेड़, पौधे, सुंदर फूल भला किसे अच्छे नहीं लगते? लेकिन ज्यादातर लोग इस बारे में बस सोचते ही हैं, करते कुछ नहीं हैं। आज के समय में अगर देखा जाए तो लोग पेड़ों की कटाई ऐसे कर रहे हैं, जैसे उन्हें पता ही न हो कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए कितने उपयोगी हैं। अगर थोड़ी-थोड़ी मेहनत सब लोग करें तो प्रकृति को बचाया जा सकता है।
वास्तु के हिसाब से भी आज के समय में पेड़-पौधे लगाना बहुत ही जरूरी हो गया है और इसकी शुरुआत लोग अपने घरों में से ही कर सकते हैं। वह अपने बच्चों को पेड़ न काट कर बल्कि पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। अगर वास्तु के हिसाब से देखा जाए तो घर बनवाते समय एक अलग सी जगह पर गार्डनिंग कर सकते हैं। इससे घर में सकरात्मक ऊर्जा तो बनी ही रहती है इसके साथ-साथ घर देखने में भी सुदंर लगता है। तो चलिए आज वास्तु के हिसाब से आपको बताएंगे कि घर का गार्डन कैसा हो।
गार्डन बनाने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले आप उसकी जगह तय कर लें। यदि आप फ्रंट में गार्डन बनाना चाहते हैं तो जगह को नाप लीजिए। कितने हिस्से में गार्डन रहेगा? कितना पाथ के लिए छोड़ना है? आदि। अब सीजन के हिसाब से अपने मन पसंद फूल चुन लीजिए। गार्डन को अपनी इच्छा के अनुसार 2 या 3 भागों में बांट दीजिए। अब इन भाग में अलग-अलग तरह के फूल लगाइए जो बहुत सुंदर लगेंगे। गार्डन के बीच में आप चाहें तो गुलमोहर, नीम या आम जैसा बड़ा पेड़ भी लगा सकते हैं। यह पेड़ स्वास्थ के लिए अच्छे तो होते ही हैं, साथ ही साथ गर्मियों में ताजी हवा के लिए इससे बढ़िया कोई उपाय नहीं है।
एक बात का ख्याल आपको रखना बेहद जरूरी है कि कभी भी बीजों को यूं ही मत बिखेरिए बल्कि इन्हें ठीक से लगाइए, ताकि बड़े होने पर पौधे अजीब न लगे। इसके साथ ही यह वास्तु के हिसाब से भी सही नहीं माना जाता है।
गार्डन बनाने और पेड़ लगाने का एक और फायदा यह है कि वे फेंगशुई के प्रभाव को बढ़ा देते हैं। फेंगशुई के अनुसार स्वस्थ और मजबूत पौधे आपके घर में खुशियां लाते हैं और घर के हर कोने को उत्साह से सरोबार कर देते हैं।
फेंगशुई में पौधों को नौ आधारभूत सुरक्षा सावधानियों में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पेड़ जैविक तत्वों या तेज को बहुत शक्तिशाली रूप में संचारित करते हैं और नकारात्मक प्रभावों को दूर करते हैं। इसलिए घर के खाली हिस्सों में पौधे लगा देना चाहिए।
घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।