IIT कानपुर के अंदर निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत
कानपुर।
आईआईटी कानपुर के अंदर निर्माणाधीन बिल्डिंग एक दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मजदूर को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि आईआईटी कानपुर के अंदर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। गुरुवार दोपहर बिल्डिंग की बेसमेंट में काम के दौरान दीवार भरभरा कर गिरी। इसमें चार मजदूर दब गई। सभी घायल मजदूरों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन की मौत हो गई जबकि एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मारे गए सभी मजदूर पश्चिम बंगाल प्रांत के मालदा जिले के रहने वाले थे।
bhavtarini.com@gmail.com
