प्रियंका गांधी का सियासी डेब्यू आज, लखनऊ में राहुल संग करेंगी मेगा रोड शो

उत्तर प्रदेश
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माने जाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ में रोड शो करेंगी. प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे. कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, ऐसे में इस मेगा शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की तैयारी है.
प्रियंका के स्वागत के लिए तैयार नेहरु भवनप्रियंका गांधी के स्वागत के लिए लखनऊ में स्थित कांग्रेस मुख्यालय सजकर तैयार है. नेहरु भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है. कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवादलखनऊ पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि आप और हम सभी मिलकर नए दौर की नई राजनीति की शुरुआत करेंगे.
ये है रोड शो का रूटप्रियंका-राहुल सुबह करीब 10.40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. यहां से 11 बजकर 5 मिनट पर राहुल-प्रियंका का 15 KM. लंबा रोड शो शुरू होगा. दोपहर 3 बजे राहुल-प्रियंका का रोड शो प्रदेश कांग्रेस दफ्तर तक पहुंचेगा. यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ - शहीद पथ तिराहा - अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा - नाथा होटल तिराहा - हुसैनगंज चौराहा - बर्लिंगटन चौराहा - लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा - विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा. चार दिन के दौरे पर प्रियंकापूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे. तीनों नेता प्रदेश के नेताओं संग बैठक करेंगे. राहुल गांधी यहां एक दिन का दौरा कर दिल्ली वापस लौटेंगे, लेकिन प्रियंका और ज्योतिरादित्य अगले चार दिनों तक यूपी की रणनीति पर मंथन करेंगे. मिशन उत्तर प्रदेश पर राहुल-प्रियंका2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने पहले सियासी सफर पर हैं. सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मिशन यूपी का बिगुल फूकेंगे. महासचिव पद संभालने के बाद ये प्रियंका का पहला राजनीतिक दौरा होगा, ऐसे में पार्टी की ओर से इसे मेगा शो बनाने की तैयारी है. लखनऊ पहुंच कर प्रियंका-राहुल करीब 15 KM. का रोड शो करेंगे.