72 घंटे में सुलझी सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी

72 घंटे में सुलझी सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी

शिवपुरी से बुलाए थे अन्य शातिर बदमाश

asish malviya अशोकनगर। चार दिन पूर्व जिले के नईसराय के अंतर्गत आने वाले वीसौर गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है और इस मामले में मृतक का बटियादार ही मुख्य आरोपी निकला। जिसने अपने रिश्तेदार और अन्य साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या कर लूट की बारदात को अंजाम दिया था। पकडे गए आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर इस सनसनीखेज हत्याकांड और लूट की बारदात का खुलासा करने में सफ लता प्राप्त की है। इस हत्याकांड के बाद लगातार यह चर्चा थी कि आखिर किसने बुजुर्ग दंपती की इतनी निर्मम हत्या की है। एसपी ने इस मामले के आरोपियों पर दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। विगत 18-19 दिसंबर की दरम्यानी रात में हुए बुजुर्ग दंपती निहालसिंह रघुवंशी और गीता रघुवंशी की हत्या और लूट की बारदात को खुलासा करते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि इस सनसनीखेज बारदात के बाद से ही पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचने की योजना बना रही थी, इसके लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थी। साथ ही घटना स्थल पर फिं गर प्रिंट भी लिए गए थे और आसपास के जिलों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही थी। इसके अलावा टोल नाकों पर भी लूटी गई कार और आरोपियों की पहचान हेतु सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले जा रहे थे। मृतकों के अकेले होने की जानकारी सिर्फ बलवीर को ही थी:- उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान मृतक निहाल के साथ ही घर पर रहकर खेती-बाडी एवं अन्य काम करने वाले बटियादार बलवीर केवट पर शक की सूई आकर टिकी क्योंकि निहाल सिंह के घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के साथ-साथ अंदर की सारी जानकारी सिर्फ बलवीर के पास ही थी। जिस दिन बारदात को अंजाम दिया गया, उस दिन मृतक का नाती जो कि उन्हीं के साथ सोता था, लेकिन उस दिन वह खेत की टगर पर पानी देने के लिए गया था और इस बात की जानकारी सिर्फ बलवीर को ही थी। कि आज बुजुर्ग दंपती घर में अकेले ही है। जब संदेह के आधार पर पुलिस ने बलवीर से गहन पूछताछ की गई। तो उसने तोते की तरह पूरा मामला पुलिस के सामने रख दिया। शराब पीकर दिया था बारदात को अंजाम:- बलवीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने कोलारस निवासी मौसा हाल निवासी महिदपुर थाना ईसागढ दीपक केवट को फ ोन लगाकर घर में कोई न होने और लूट की योजना की जानकारी दी। दीपक उस समय अपने घर महिदपुर में शिवपुरी जिले से आए तीन साथियों के साथ शराब की पार्टी कर रहा था। इस दौरान दीपक ने यह बारदात करने की योजना अपने उन साथियों के साथ मिलकर बनाई। इस दौरान 18 दिसंबर दीपक और उसके साथियों ने पहले तो साडू के लडके बलवीर के खेत पर आकर सभी ने शराब पी और घटना की योजना को अंतिम रूप दिया और रात्रि में निहालसिंह के घर बारदात को अंजाम देने के लिए पहुंच गए। पहले पति और लूट के बाद पत्नि पर दागी थी गोली:- मौके पर पहुंचे बलवीर ने सबसे पहले घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे बंद किए और दीपक ने दरवाजा खटखटाया और जीजी-जीजी कहकर दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। आवाज सुनकर मृतक निहाल सिंह की पत्नि गीताबाई ने सोचा कि कोई रिश्तेदार या हरवाया आया होगा। जिसके चलते उसने दरवाजा खोल दिया। तभी सभी आरोपी जबरन में घर में घुस गए और घुसते ही गीताबाई को धक्का देकर गिर दिया। इसी बीच निहालसिंह द्वारा विरोध करने पर एक अन्य आरोपी बंटी सहरिया ने उनके दाहने पैर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया फि र भी वे विरोध करते रहे तो महेश वंशकर ने 315 बोर के कट्टे से निहालसिंह की कनपटी में गोलीमार कर हत्या कर दी और फिर उनकी पत्नि को अंदर वाले कमरे में कुर्सी पर बांधकर मुहं में कपडा ठूंस दिया और चारों आरोपियों ने घर में रखे सोना, चांदी, जेवर, नगदी लूट लिए। वहीं लूट के बाद दीपक केवट ने कुर्सी से बंधी गीताबाई के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी और घर के बाहर रखी मृतक की अल्टो कार लेकर फ रार हो गए। आरोपियों ने लूटे गए जेबरात, नगदी और लूटी गई अल्टो कार को शिवपुरी के नरवर एवं सतनवाडा के घने जंगल में छिपाने की बात भी कबूली है। सभी आरोपी हथियारों सहित चढे पुलिस के हत्थे:-पुलिस ने बलवीर केवट को हिरासत में लेने के बाद दीपक पुत्र भूषण ढीमर उम्र 39 साल निवासी कोलारस और हाल निवासी महिदपुर थाना ईसागढ, महेश पुत्र कल्लू ढीमर उम्र 23 साल निवासी लुधावनी शिवपुरी, शिवम उर्फ आकाश उर्फ टीशू उर्फ करिया पुत्र गोविंद जाटव उम्र 23 साल निवासी ग्राम कटमई थाना सिटी कोतवाली शिवपुरी था बंटी उर्फ हरवंश पुत्र सुक्कू सहरिया उम्र 24 साल निवासी महलसराय के पास पुरानी शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दीपक पुत्र भूषण से 315 बोर का एक देशी कट्टा, बंटी से एक लोहे की रॉड, महेश से 315 बोर का देशी कट्टा और शिवम से भी 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही लूटी गई अन्य सामग्री की बारमदी हेतु कार्रवाई की जा रही है। खास-खास * बटियादार ही निकला सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड। * अपने रिश्तेदार और अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम। * शिवपुरी से बुलाये थे अन्य साथी। * वारदात से पहले आरोपियों ने की थी शराब की पार्टी। * पहले निहालसिंह और लूट को अंजाम देने के बाद उनकी पत्नि को मार डाला। * सभी आरोपी मय हथियार के पुलिस गिरफ्त में। * पुलिस की चार टीमें कर रही थी मामले की तहकीकात। * एसपी ने रखा था आरोपियों पर दस हजार का ईनाम। * आरोपियों पर अन्य जिलों में भी कई स्थाई बारंट और अपराध दर्ज है। * आरोपियों से तीन 315 बोर के देशी कट्टे भी पकडाए।