मंडला के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास
38 वीं राज्यस्तरीय सीनियर जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Syed Javed Ali
मंडला - जबलपुर जिले में दिनांक 22 एवं 23 नवम्बर 2018 को 38 वीं राज्यस्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता म.प्र. एमेच्यौर खो-खो संघ द्वारा आयोजित की गई। जिसमें म.प्र. की 12 टीमें बालग वर्ग एवं बालिका वर्ग से 8 टीमें शामिल होकर प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के लिये संघर्ष किया। जिसमें मंडला जिले की पुरूष वर्ग टीम ने लीग मैचेस में रायसेन, हरदा एवं सतना की टीमों को हराकर विजेता रहते हुए सेमीफायनल में जबलपुर कारपोरेशन को हाराकर फायनल में जगह बनाई और फायरल मैच में बुरहानपुर को एकतरफा हराकर एक पारी और 5 अंको से पराजित कर इतिहास रच डाला। इसी प्रकार महिला वर्ग टीम ने लीग मैचेस में भोपाल रायसेन एवं हरदा आदि टीमों को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
मंडला को स्वर्ण पदक दिलाने में अनुराग यादव, रविन्द्र पुसाम, नंदकिषोर, मनीष, सागर, अंकित, यूक्रेष, ने उत्कृष्ठ प्रदर्षन करते हुए मेहनत का फल स्वर्ण पदक के रूप में मंडला जिले को दिया। इसी प्रकार महिला वर्ग में अनीता, तृप्ति, संकुनतला, दीक्षा एवं श्वेता ने उत्कृष्ठ प्रदर्षन करते हुए जिले को कांस्य पदक से नवाजा। पुरस्कार वितरण में अषोक चंद्रा, संतोष राजपूत, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी नरसिंहपुर, तथा विष्वामि़त्र आवार्डी संजय यादव द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
विजेता टीम के सभी खिलाड़ी जिला प्रशिक्षण केन्द्र पुलिस लाईन मंडला में निःशुल्क प्रशिक्षण, खो-खो प्रशिक्षक डाॅ. आकाश खत्री से प्राप्त करते हैं। मंडला को स्वर्ण पदक मिलने से खेल प्रेमी काफी उत्साहित है। विभागीय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, सुश्री सोना दुबे, राजेन्द्र मरावी शिक्षक गढ़ार, शाका यादव पार्षद, सौरभ गुप्ता, मोहन ठाकुर, जसवंत अहिरवार, पंकज उसराठे, पुरषोत्तम नेताम, उमेष नंदा, दिलीप उईके, सोनल कछवाहा, सुमन सिंह एवं खेल जगत के सभी लोगों ने उक्त खिलाड़ियों को बधाई दी।