कमीशन की भेंट चढ़ा एनटीपीस फ्लाइ ऐशडेम

कमीशन की भेंट चढ़ा एनटीपीस फ्लाइ ऐशडेम
Akhilesh dwivedi सिंगरौली। एनटीपीसी विन्ध्यांचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन विन्ध्यनगर कि बलियरी स्थीत फ्लाइ ऐष डेम मे बङा लिकेज हो गया है । जिससे बाध के नीचे बने दर्जन भर घरों के धारासाई होने की आशका बनी हुई है । एनटीपीसी प्रबंधन ने रेत की बोरी गिट्टी ,पत्थर से पानी के बहाव को रोकने की कवायद कर रहा है । जिला मुख्यालय बैढन से महज 3 किलो मीटर दूर स्थीत ग्राम बलियरी मे  एनटीपीसी विन्ध्यनगर के फ्लाइ ऐश  डेम मे पानी का रिसाव होने से  3मिटर गहरा खाई नुमा गड्डा बन गया था ,जिसको देखकर बाध के नीचे बसे लोगो मे भारी दहशत फैल गई थी इसकी भनक जब एनटीपीसी विन्ध्याचल सुपर थर्मल पावर के प्रबंधन को लगी तो आनन- फानन मे प्रबंधन के लोग डेम का नीरिक्षण करने पहुचे। जहां बलियरी फ्लाई ऐश डेम मे 3 मीटर गहरा खाईनुमा गडढा बन गया था। जिसे रेत की बोरी गिट्टी और पत्थर से पानी के बहाव को रोकने की कवायद की जा रही है। करोडो रूपये से निर्मित फलाइ ऐष डेम बनने के पाच -छः साल मे ही लिकेज हो गया । डेम के लिकेज को रोकने लगभग दर्जन भर मजदूर रेत की बोरी और गिट्टी -बोल्डर  डाल रहे है । परियोजना प्रबंधन और ठेकेदार  के लोग  राख बांध का मौका मुआयना करने पहुचते रहे है । हो सकता है बडा हादसा बताया जाता है कि बलियरी फ्लाई ऐश डेम  में रिसाव के कारण बडा हादसा  हो सकता है।राख बांध फुटा तो एक ओर जहां कराडो की क्षति होगी वही दर्जन भर परिवार और घर राख बांध मे जमीदोज हो जायेगा और फसल मवेषी भी तबाह हो जायेगे। नही दिया प्लाट फलाइ ऐशडेम के नीचे बसे परिवार वालो ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा प्लाट नही दिया गया । मेरी जमीन बांध मे अर्जित कर ली गई है। मेरे घर के पास रोड ,बिजली भी नही है,जिससे हम लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित है । कमिशन कि भेट चढा करोडो का बलियरी फ्लाई ऐश डेम देश की सबसे बडी ताप विद्युत गृह और नवरत्न कंपनियों मे शुमार एनटीपीसी विन्ध्याचल सुपर र्थमल पावर स्टेशन विन्ध्यनगर के करोडो रूपये के फ्लाई ऐष डेम कमीशन खोरी और भ्रटाचार की भेट चढ गया ।  बताया जाता है कि बाध बनने के लगभग 5 साल बाद ही बडा लिकेज हो गया । जिससे लगभग 3 मीटर गहरा खाईनुमा गड्डा हो गया है हालाकि बांध बनाने के एक साल बाद ही रिसाव की खबर आई थी। लोग इसे घटिया निर्माण एवं लापर वाही करार दे रहे है।