झाबुआ: परिवर्तन सभा में राहुल ने मोदी पर साधा निशाना

झाबुआ: परिवर्तन सभा में राहुल ने मोदी पर साधा निशाना
noman khan झाबुआ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर आए हैं. इसी क्रम में सोमवार को राहुल गांधी झाबुआ पहुंचे, जहां कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नोटबंदी का जिक्र किया और कहा की देश का पैसा सरकार ने सफेद करवा दिया. उन्होंने कहा कि देश में बदलाव, भष्टाचार और आतंकवाद के नाम पर चौकीदार ने पूरे देश की जनता को लाइनों में लगवा दिया, जिससे आम गरीबों, किसानों, महिलाओं को परेशान होना पड़ा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश का पैसा नीरव मोदी, विजय माल्या, अनिल अंबानी, मेहुल चौकसे जैसे धनाढ्यों दे कर डुबा दिया. बाद में आपको पता चला की चौकीदार ने चोरी करवा दी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि झाबुआ से आदिवासी रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों में जाते हैं. दूसरे प्रदेशों में रोजगार ढूंढते हैं. उन्होंने कहा कि मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनी तो झाबुआ में ही रोजगार मिलेगा और हमारा मुख्यमंत्री 24 में से 18 घंटे मध्यप्रदेश में रोजगार देने का कार्य करेगा. साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि झाबुआ में हम आपके खेत के पास फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे. सभा में क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी परिवर्तन सभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने केन्द्र और राज्य की सरकारों की नाकामयाबी जनता को गिनाई. राहुल गांधी की परिवर्तन रैली में 50 हजार से अधिक कांग्रेसी पहुंचे.