तत्कालीन सीईओ सुजान सिंह रावत को दी गई विदाई
नवागत सीईओ जे. समीर लाकरा का हुआ स्वागत
Syed Javed Ali
मण्डला - स्थानांतरित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस रावत के विदाई एवं नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जी समीर लाकरा का अभिनंदन समारोह एमपी टूरिज्म होटल शनिवार की शाम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया पुलिस अधीक्षक मंडला, एसडीएम श्रीमती सुलेखा उईके भी मंचासीन रहे। इस आयोजन में जिला पंचायत परिवार की ओर से एवं जिला प्रशासन के समस्त विभागों ने सुजान सिंह रावत के साथ गुजारे पलों को याद किया एवं उनकी कार्यशैली से प्राप्त प्रेरणा के विषय में चर्चा की।

इस अवसर पर डीटीपीसी के सदस्य आरपी नामदेव, सुधीर सिंह रावत ने मंडला में गुजारे पलों को याद करते हुए बताया कि कुछ काम इस जिले में ऐसे हुए जो सदैव स्मृति पटल पर बने रहेंगे। कई बड़ी चुनौतियां आई और हमने जिला पंचायत और जिला प्रशासन की टीम की मदद से उनका हल निकाला। शिक्षा स्वास्थ्य और निर्वाचन के साथ ही साथ पर्यटन पर्व को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की उन्होंने चर्चा की। विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन एवं महिला सशक्तिकरण के लिए जिले में किए गए कार्यों को भी उन्होंने याद किया। साथ ही जिले के विकास का जो मूल मंत्र अपने दिलो-दिमाग में रखते थे उसके विषय में चर्चा की।

इस अवसर पर जब समीर लाकरा नवागत सीईओ जिला पंचायत ने श्री रावत से अपनी पुरानी मुलाकातों के विषय में बताया। साथ ही मंडला जिले में कार्य करने की संभावनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि जिस समय एसडीएम मंडला रहे उस समय भी मंडला में बहुत सेे यादगार काम हुए थे। अब एक बार पुनः मंडला जिले के लिए बहुत कुछ करने का अवसर पर प्राप्त हुआ है। इस विदाई समारोह में संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रशांतदीप ठाकुर, कपिल तिवारी, अखिलेश उपाध्याय ने संगीतमय में प्रस्तुतियां दी। सुजान सिंह रावत के कार्यकाल से संबंधित एक पावर प्वाईंट प्रेंजेटेशन भी इस आयोजन में प्रस्तुत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम एक्सक्यूटिव इंजीनियर आरईएस सहित सभी विभाग प्रमुखों ने मिलकर श्री रावत को स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा पूरे जिला पंचायत परिवार की ओर से अभूतपूर्व चित्र श्री रावत जी को प्रदान किया गया जिसे देखकर वे अति प्रसन्न हुए साथ ही एसडीओ आरईएस की टीम ने भी एसएस रावत को विदाई दी। आभार एपीओ कपिल तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया। संगीत में प्रस्तुतियां ने इस आयोजन को और भी अधिक रोमांचक बनाया। इस अवसर पर जिला पंचायत परिवार के सभी सदस्य एवं जिला प्रशासन के सभी विभाग प्रमुख तथा जनपद पंचायत के सीईओ एवं स्टाफ उपस्थित रहे।