कांग्रेस की जो भी जीत हुई है कांग्रेस संगठन के कारण हुई है, संगठन ही सर्वोपरि है - अब्दुल हन्नान

कांग्रेस की जो भी जीत हुई है कांग्रेस संगठन के कारण हुई है, संगठन ही सर्वोपरि है - अब्दुल हन्नान

कांग्रेस की जो भी जीत हुई है कांग्रेस संगठन के कारण हुई है, संगठन ही सर्वोपरि है - अब्दुल हन्नान

संभागीय प्रभारी अब्दुल हन्नान के समक्ष प्रत्याशीयों ने की दावेदारी

whatever-congress-victory-has-happened-due-to-the-congress-organization-the-organization-is-paramount-abdul-hannan Syed Javed Ali मण्डला - आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी कांग्रेस पार्टी में तेज गति से प्रारंभ हो चुकी है। लोकसभा चुनाव की तैयारी को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने समूचे जिले में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां तेज कर दी गई है। सोमवार, दिनांक 04 फरवरी 2019 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त संभागीय प्रभारी अब्दुल हन्नान जी ने मण्डला लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा मण्डला, निवास, बिछिया, शहपुरा, डिण्डोरी, लखनादौन, केवलारी, गोटेगांव के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा सभी 27 प्रत्याशीगणों से वन टू वन चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की। वन टू वन चर्चा करने के पूर्व संभागीय प्रभारी प्रभारी अब्दुल हन्नान ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद विधायक ये न समझें की हम खुद जीते हैं चुनाव। कांग्रेस की जो भी जीत हुई है कांग्रेस संगठन के कारण हुई है, संगठन ही सर्वोपरि है। उन्होंने किसान आभार सभा को सफल बनाने के लिए सभी से भोपाल पहुॅचने की अपील की है तथा विधायकगण अपने कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी के कार्यक्रम में लेकर अधिक से अधिक संख्या में लोग भोपाल पहुॅचे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी जमबूरी मैदान भोपाल में किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्यारह बसें बीस टेक्सी एवं 400 लोग ट्रेन से भोपाल रवाना होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विधायकगण कार्यकर्ताओं को सहयोग करें। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, राजेन्द्र राजपूत, संतोष मिश्रा, शिवराज कछवाहा, ब्लाक अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश कुर्राम, राजेश कछवाहा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, किशोर कछवाहा, शशि उस्ताद, संजय तिवारी, आशीष जैन, रामविलास झारिया, अशोक पटैल, महेन्द्र चंद्रौल, सतीश झारिया, बेनीश्याम राय, तारा परस्ते, इकबाल अहमद, शिवकुमार मिश्रा, घनश्याम सूर्यवंशी, शीलदेवी झा, सुमन श्रीवास, जयेन्द्र चौधरी, अनूप बासल, अयूब खान, मनीष मिश्रा, छोटेलाल चक्रवर्ती, राहुल सिंगौर, कविन्द्र पटैल, सुनील चौरसिया, सुभाष पाण्डे, शेख अतीख, कुलदीप कछवाहा, हमराज अख्तर, अभिनव चौरसिया, अखिलेश ठाकुर सहित लोक सभा क्षेत्र के कार्यकर्तागण एवं प्रत्याशीगण उपस्थित हुए।