देश के विकास और प्रगति में महिलाओ का बहुमूल्य योगदान - संपतिया उइके

देश के विकास और प्रगति में महिलाओ का बहुमूल्य योगदान - संपतिया उइके

देश के विकास और प्रगति में महिलाओ का बहुमूल्य योगदान - संपतिया उइके

महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओ का सम्मान

womens-valuable-contribution-in-the-development-and-progress-of-the-country-sampatiya-uikey Syed Javed Ali मण्डला - अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने समाजिक, खेल, सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओ को सॉल एवं श्रीफल की भेंट देकर सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने उपस्थित महिलाओ को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ देते हुए कहा कि अपने कठोर परिश्रम और सामर्थ से भारतीय महिलाओ ने देश के विकास और प्रगति में बहुमूल्य योगदान दिया है। भाजपा सरकारो ने महिलाओ के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में इनकी सामान हिस्सेदारी के लिए अनेको दूरगामी कार्यक्रम और योजनाएं बनाई है। उन्होनें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा सरकारो ने बहनो को स्थानीय निकायो और नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें स्वाबलंबी बनाने एवं समाज के लिए कार्य करने के अवसर सुलभ कराये है। womens-valuable-contribution-in-the-development-and-progress-of-the-country-sampatiya-uikey इनका हुआ सम्मान - कार्यक्रम के दौरान श्रीमति शुभांशी शुक्ला, श्रीमति राजकुमारी मिश्रा, सुश्री मिनी सिंह, श्रीमति शैल तिवारी, सुश्री प्रज्ञा झा, श्रीमति अर्चना द्धिवेदी, सुश्री शशि पटैल, श्रीमति पुष्पा ज्योतिषी, श्रीमति नीलिमा बाजपेई, श्रीमति सुमन दुबे, कु. पूर्णिमा रजक, श्रीमति अल्का गोलवरकर, श्रीमति अंजली मिश्रा, श्रीमति अर्चना देशमुख एवं श्रीमति नेहा खरया के समाज के लिए विशेष योगदान को याद करते हुए सॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। womens-valuable-contribution-in-the-development-and-progress-of-the-country-sampatiya-uikey इन्होंने किया संबोधित - जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, जिला महामंत्री प्रफुल्ल मिश्रा ने भी उपस्थित महिलाओ को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति अनीता तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा सरकारो द्वारा महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए किये कार्यो की जानकारी दी आभार प्रदर्शन श्रीमति सुषमा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ये रहे उपस्थित - इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक देवेन्द्र कटारे, जिला सहमीडिया प्रभारी विवेक अग्निहोत्री, श्रीमति रागिनी हरदहा, श्रीमति अंगूरी झारिया, श्रीमति निशा विश्वकर्मा, श्रीमति सीमा मरावी, श्रीमति प्रीति राय, श्रीमति दीपा श्रीवास, श्रीमति निधि झा, श्रीमति रश्मि मिश्रा, श्रीमति भावना साहू, श्रीमति गीता साहू, श्रीमति ममता साहू श्रीमति साधना उसराठे, श्रीमति शिखा श्रीवास्तव, श्रीमति सरिता महान, श्रीमति शालिनी सूनेरी, श्रीमति रश्मि पटैल, श्रीमति ज्योति चौरसिया, श्रीमति आरती राजपूत, श्रीमति संगीता लारेश्वर, श्रीमति किरन स्वामी, श्रीमति किरन तिवारी, श्रीमति रागिनी तिवारी, श्रीमति कविता पाठक, श्रीमति मुक्ता जोशी, श्रीमति सरोज सोनी, श्रीमति संध्या यादव, श्रीमति नीता सेठिया, श्रीमति अनुसुईया बरमैया, श्रीमति रजिया बेगम, श्रीमति सन्नो बेगम, कु. ज्योति बरमैया, शिल्पा चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।