अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना
मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मनोज आदिवासी गत 15 अक्टूबर को देवरी गांव की एक किशोरी को भगाकर अपने साथ गुजरात के सूरत ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी किशोरी को लेकर अपने गांव आ गया, जहां से कोटर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को मुक्त करा लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।