अस्थायी अस्पताल में 40 गुणे 75 मीटर का होगा आईसीयू वार्ड

अस्थायी अस्पताल में 40 गुणे 75 मीटर का होगा आईसीयू वार्ड

वाराणसी।  
बीएचयू के एम्फीथिएटर ग्राउंड में कोरोना मरीजों के लिए अस्थायी अस्पताल निर्माण की रूपरेखा पूरी तरह तैयार हो गयी है। शुक्रवार को अस्पताल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए हैंगर बनाने का काम तेजी पर शुरू हो गया। अस्थायी अस्पताल में 40 गुणे 75 मीटर के क्षेत्रफल में करीब 300 बेड का आईसीयू वार्ड बनेगा। वहीं जनरल वार्ड के लिए 40 गुणे 80 मीटर का हैंगर तैयार किया जा रहा है। परिसर में दो जनरल वार्ड होंगे। इसमें करीब छह सौ से अधिक बेड लगाए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय की संस्था डीआरडीओ की ओर से अस्पताल का निर्माण पीएम केयर्स फंड से कराया जा रहा है। इसके लिए बुधवार की रात से सामान आने शुरू हो गये थे। शुक्रवार को भी ट्रकों से सामान आ रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ सीवर, पेयजल और बिजली कनेक्शन का काम के साथ ही हैंगर भी ताना जा रहा था। बता दें कि यहां बनने वाले 1000 बेड के अस्पताल में सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी। प्रशासन यहां डॉक्टर सहित अन्य मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएगा। अधिकारियों की ओर से दावा किया गया है कि यह दो हफ्ते के अंदर बनकर चालू भी कर दिया जाएगा।