महाकुंभ में महारिकॉर्ड: अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा लोग लगाएंगे कुंभ में आस्था की डुबकी!

महाकुंभ में महारिकॉर्ड: अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा लोग लगाएंगे कुंभ में आस्था की डुबकी!

rahul pandey

प्रयागराज। महाकुंभ की शरुआत 13 जनवरी से हुई है। अब तक कुंभ में 30 करोड़ से ज्यादा लोग प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। बता दें कि महाकुंभ में अब तक डुबकी लगाने वालों की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो दुनिया के 195 में से 192 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 30 करोड़ से कम है। जनसंख्या के लिहाज से विश्व के चौथे व पांचवें सबसे बड़े देश इंडोनेशिया और पाकिस्तान की आबादी भी 30 करोड़ से कम है। ऐसे में 19 दिनों में ही पाकिस्तान और इंडोनेशिया की जनसंख्या से कहीं ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

वसंत पंचमी तक आ सकते हैं 35 करोड़ लोग

अभी तक मेले में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़ से अनुमान लगाया जा रहा है कि वसंत पंचमी तक स्नान करने वालों की संख्या 35 करोड़ तक पहुंच सकती है। जबकि इंडोनेशिया और पाकिस्तान की जनसंख्या 28 करोड़ व 25.35 करोड़ है। ऐसे में यह जनसंख्या अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा हो जाएगी। विश्व में तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका की आबादी 34.64 करोड़ है। महाकुंभ शुरू होने के पहले से ही राज्य सरकार दावा कर रही है कि इस बार 40 करोड़ से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंच सकते हैं। 

26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ

तीन फरवरी को वसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान होगा। अभी तक आए श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार अनुमान है कि 26 फरवरी तक 12 से 15 करोड़ के आसपास श्रद्धालु और संगम पहुंच सकते हैं। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। 

18 दिन में 91,690 यात्री विमान से आए, आज टूट सकता है रिकार्ड

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में विमानों से श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ। महाकुंभ शुरू होने के बाद महज 18 दिन में 91,690 यात्रियों की विमानों से आवाजाही हो चुकी है। खास बात यह रही कि इस अवधि में 650 से ज्यादा विमानों का आवागमन हुआ। एक फरवरी को यहां सर्वाधिक विमान और यात्रियों की आवाजाही का रिकार्ड बन सकता है। क्योंकि एक फरवरी से पहली बार चेन्नई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां एक ही दिन में 60 से ज्यादा विमानों का आवागमन हो सकता है।

दिल्ली के लिए 10 तो मुंबई के लिए 7 सीधी उड़ानों की तैयारी

मौनी अमावस्या पर्व के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए एक फरवरी को प्रयागराज से पहली बार एक ही दिन में दिल्ली के लिए 10 तो मुंबई के लिए सात सीधी उड़ानों की तैयारी की गई है। प्रयागराज एयरपोर्ट के निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब एक ही दिन में दिल्ली के लिए यहां से दस और मुंबई के लिए सात विमान संचालित होंगे। यहां अब तक एक ही दिन में दिल्ली के लिए सर्वाधिक छह तो मुंबई के लिए तीन विमान ही संचालित हुए हैं।

कई शहरों के लिए आज से सीधी विमान सेवा

एक फरवरी से कई शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। एक फरवरी से स्पाइस जेट ने प्रयागराज से चेन्नई और हैदराबाद के लिए भी सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी किया है।

आज से स्पाइस जेट शुरू कर रहा कई शहरों के लिए सीधी उड़ान 

प्रयागराज-चेन्नई : दोपहर 12:35-3:25 बजे
चेन्नई-प्रयागराज : शाम 4:00-6:35 बजे
प्रयागराज-हैदराबाद : सुबह 7:20-9:25 बजे
हैदराबाद-प्रयागराज : सुबह 10:05-12:00 बजे
प्रयागराज-दिल्ली : शाम 7:10 - 8:45 बजे
दिल्ली-प्रयागराज : सुबह 5:10-6:45 बजे
प्रयागराज-मुंबई : सुबह 10:45-1:00 बजे
मुंबई-प्रयागराज : सुबह 7:40-10:00 बजे

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार