ईशान संग अपने रिलेशन को लेकर जाह्ववी ने किया खुलासा, भाई अर्जुन का एेसा था रिएक्शन

मुंबई
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर का पाॅपुलर शो 'काॅफी विद करण' का सीजन 6 शुरु हो गया है। इस बार शो में दर्शकों को कुछ स्पेशल जोड़िया देखने को मिली और एक दूसरे के कई राज खोलती नजर आईं। वहीं हाल में ही करण जौहर ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया था, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था और बीते दिन अपने शो के एपिसोड के अंत में उन्होंने अर्जुन और जाह्नवी के एपिसोड की छोटी सी झलक दिखाई, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ।
दरअसल, एपिसोड के प्रिव्यू में करण जौहर अपनी गेस्ट जाह्नवी कपूर से पूछते हैं कि आपको और ईशान खट्टर को लेकर काफी चर्चाएं होती रहती हैं क्या आप एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ? इसके जवाब में जाह्नवी तुरंत ही ना कह देती हैं।
हालांकि अर्जुन कपूर अपनी बहन को इतनी आसानी से कहां जाने देने वाले थे। बस फिर क्या अर्जुन कपूर ने करण जौहर के सामने ही कह डाला- ‘ये ईशान को डेट नहीं कर रही है लेकिन उसके साथ ही नजर आती है।’अर्जुन के मुंह से यह बात सुनते ही जाह्नवी कपूर का रंग उड़ जाता है और उन्हें समझ नहीं आता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी 'तख्त' में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे।