एमपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

भोपाल
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य के अधिकांश स्थानों पर नदिया उफान पर हैं। रविवार को राजधानी में हल्के बादल छाए रहे। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24  घंटे में राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताते हुए नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, गुना आदि स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20 डिग्री, ग्वालियर का 20.1 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।