ऐतिहासिक फैसले में पुलिसकर्मी डेरेक शॉविन दोषी करार

अमेरिका
पिछले साल अमेरिका में पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मामला अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रहा था। इस मामले में अमेरिका की अदालत ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दरअसल फ्लॉयड की मौत के मामले में अदालत ने पूर्व पुलिसकर्मी डेरेक शॉविन को दोषी करार दिया है। डेरेक को दो माह में सजा सुनाई जाएगी। उसे अधिकतक 40 साल की कैद की सजा सुनाई जा सकती है।
सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को हत्या और नरसंहार का दोषी पाया है। कुल छह श्वेत, छह अश्वेत और एक मल्टीरेशियल ज्यूरी ने ये फैसला सुनाया है। इसमें सात महिलाओं और पांच पुरुष थे। फैसले के बाद फ्लॉयड के छोटे भाई फिलोनाइस ने कहा कि- आद हम एक बार फिर सांस ले पा रहे हैं। गौरतलब है कि बीते साल फ्लॉयड का मामला गरमाने के बाद से अमेरिका दो हिस्सों में बंट गया था- अश्वेत और श्वेत। इसके तहत पूरे देशभर में लंबे विरोध प्रदर्शन चले थे।
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत 25 मई 2020 को हुई थी। वे 46 साल थे। जॉर्ज फ्लॉयड सिगरेट खरीदने के लिए दुकान में गए थे, लेकिन दुकान के कर्मचारी ने यह कहते हुए पुलिस को बुला लिया कि जॉर्ज फ्लॉयड ने 20 डॉलर के नकली नोट दिए। गिरफ्तार करने आई पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड को जमीन पर लिटा दिया और गले पर अपना घुटना डाल दिया। इसी दौरान जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई।