झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में अब ई-गवर्नेंस की सुविधा उपलब्ध होगी

झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में अब ई-गवर्नेंस की सुविधा उपलब्ध होगी

रांची, मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अब ई-गवर्नेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। BRABU समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को एक केंद्रीकृत डिजिटल पोर्टल ‘समर्थ’ से जोड़ा जा रहा है। यह पोर्टल एडमिशन से लेकर डिग्री और दीक्षांत समारोह तक की सभी सूचनाओं का डिजिटल समाधान प्रदान करेगा।

कुल 43 से अधिक मॉड्यूल कार्यरत होंगे

इस पोर्टल के माध्यम से अकाउंट, फाइनेंस, परीक्षा, रिजल्ट, और दीक्षांत समारोह समेत कुल 43 से अधिक मॉड्यूल कार्यरत होंगे। प्रत्येक विश्वविद्यालय में इस पोर्टल के सुचारू संचालन के लिए एडमिन और कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति होगी। वहीं, तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्थ की ओर से प्रत्येक राज्य के लिए एक समन्वयक नियुक्त किया जाएगा।

समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगी सुविधा

समर्थ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप देना है। अब शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और बजट संबंधी प्रक्रियाएं भी इसी पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगी। प्रत्येक विश्वविद्यालय को लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद आवश्यक सॉफ्टवेयर मुहैया कराया जाएगा।

सेंट्रलाइज्ड सिस्टम की दिशा में कदम

बिहार सरकार ने अप्रैल 2024 में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के समर्थ प्रोजेक्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को इस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। पिछले वर्ष समर्थ की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के नोडल अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने समर्थ पोर्टल की कार्यप्रणाली और इसके लाभों को विस्तार से समझाया।

पोर्टल पर डेटा अपडेटेशन की स्थिति की समीक्षा 

पिछले महीने उच्च शिक्षा विभाग की एक टीम ने विश्वविद्यालयों का दौरा कर पोर्टल पर डेटा अपडेटेशन की स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे समर्थ पोर्टल पर अपनी सभी सूचनाएं उपलब्ध कराएं।

अलग-अलग पोर्टल या विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं 

BRABU बिहार विश्वविद्यालय समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब नामांकन से लेकर डिग्री प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी। साथ ही, परीक्षा फॉर्म भरने, रिजल्ट देखने और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग-अलग पोर्टल या विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने नोडल अधिकारी और एडमिन की नियुक्ति

बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को समर्थ पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने भी नोडल अधिकारी और दो एडमिन की नियुक्ति कर दी है। अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुचारू रूप से संचालित हो।

महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी

समर्थ पोर्टल की शुरुआत से विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी, जिससे शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार