कसौटी जिंदगी की शो की शूटिंग के दौरान हिना खान का हाथ जला
कसौटी जिंदगी की शो में कोमोलिका का रोल प्ले करने वाली ऐक्ट्रेस हिना खान अपनी शानदार ऐक्टिंग के कारण दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हैं। हिना खान जब भी किसी शो में होती हैं तो अपने किरदार में जान डाल देती हैं।
हाल ही में हिना खान कसौटी जिंदगी की के शो की शूटिंग कर रहीं थी। इस दौरान वह शूटिंग में इतना खो गईं कि उन्हें पता ही नही चला कि उनका हाथ जल गया।
वह अपने सीन पर इतना अधिक फोक्सड थीं, कि उन्हें अपने हाथ के जलने का एहसास ही नहीं हुआ। हिना खान ने अपने जले हाथ की एक फोटो सोशल मिडिया के जरिए शेयर की है।
हिना खान अपनी ऐक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक, फिटनेस के बार में भी सजग रहती हैं। इसके अलावा वह अपने परिवार को भी समय देती हैं। हिना खान इस बारे में अच्छी तरह से जानती हैं कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच कैसे सतुंलन बनाया जाए।
टीवी की दुनिया की फैशनेबल ऐक्ट्रेस हिना खान फिट सेलेब्स में से एक हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही वर्कआउट करते समय हिना खान की गर्दन में चोट आ गई थी। इसके बाद भी उन्होंने काम को जारी रखा था।
bhavtarini.com@gmail.com 
