मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 अयोध्या की रामलीला मे बनेंगी माता सीता 

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 अयोध्या की रामलीला मे बनेंगी माता सीता 

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या मे हर साल होने वाली रामलीला मे इस बार कुछ खास होने वाला है। दरअसल इस बार अयोध्या की रामलीला में  मां सीता के रोल में मिस यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा दिखेंगी। उन्होंने अयोध्या की हाई टेक रामलीला में सीता का पात्र के लिए चुने जाने पर प्रभु राम की कृपा बताया है।

अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि मां सीता के रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा इस साल की रामलीला की मुख्य आकर्षण रहेंगी। सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला को पिछले वर्ष रिकॉर्ड तोड़ 45 करोड़ लोगों ने डिजिटल प्लेटफार्म पर देखा था। 2025 की रामलीला और भी खास होने वाली है, क्योंकि इस वर्ष भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला में राजस्थान की रहने वाली मणिका मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

अयोध्या की रामलीला में कई जाने-माने कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस वर्ष की रामलीला 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राम कथा पार्क में आयोजित की जाएगी।