कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह का हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने को अमित जोगी ने बताया हास्पद ढ़ोंग, कहा कर्नाटक पंजाब में कर्ज माफ नहीं कर पाए

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह का हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने को अमित जोगी ने बताया हास्पद ढ़ोंग, कहा कर्नाटक पंजाब में कर्ज माफ नहीं कर पाए

रायपुर
पूर्व गृह राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह द्वारा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में गंगा मैया की कसम 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा के बयान पर मरवाही विधायक अमित जोगी ने तंज कसा है। 

मरवाही विधायक अमित ने तंज कसते हुए कहा, दिल्ली से छत्तीसगढ़ आए कांग्रेस के टूरिस्ट नेताओं द्वारा गंगा जल लेकर कसम खाना केवल एक हास्यपद और ढ़ोंगपूर्ण हरकत है। उन्होंने कहा कर्नाटक में दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी सत्ता संभालने के करीब 6 महीने बाद आज भी किसानों का कर्जा माफ करना तो दूर बल्कि कर्ज नही पटाने पर अदालती वारंट भेजकर सरकार द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है।

जिसके विरोध में पूरे कर्नाटक किसान संगठन आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं। यह सिर्फ कर्नाटक की बात नही पंजाब में भी यही हाल है। 

कांग्रेस के एक भी वरिष्ठ स्थानीय नेता, पदाधिकारी या विधायक प्रत्याशी की अनुपस्थिति में कसम खाने का औचित्यहीन कृत्य केवल मीडिया अटेंशन पाने किया गया एक स्टंट मात्र है। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का शपथ पत्र छत्तीसगढ़ की जनता को लाकर दें।