किस्मत चमकाने वाली 6 अंगूठी, लोग करते हैं बहुत भरोसा

किस्मत साथ न दे रही हो या तमाम प्रयासों के बावजूद भी परेशानियां खत्म ही न हो रहीं हों। या फिर सुख-समृद्धि पाने की चाहत हो। अक्सर ही लोग इन सारी बातों का समाधान ज्योतिषशास्त्र या फिर वास्तुशास्त्र में तलाशते हैं। उपायों को अपनाते हैं। कभी कोई पूजा करते हैं तो कभी रत्न पहनते हैं या फिर अंगूठियां धारण करते हैं। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में ऐसी ही 6 खास तरह की अंगूठियां बताई गई हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। साथ ही कई परेशानियों से भी छुटकारा दिलाती हैं। लोगों को भी इन पर अटूट विश्वास है।
कछुए वाली अंगूठी धन-धान्य की करती है वर्षा
किस्मत चमकाने के लिए कछुए वाली अंगूठी पर भी लोगों का गहरा विश्वास है। वास्तु के मुताबिक यह अंगूठी व्यक्ति के जीवन में कई दोषों को शांत करती है। इसके अलावा इसे पहनने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। धन-संपदा भी बढ़ती है।
दूर होते हैं दोष सांप वाली अंगूठी से
वास्तु शास्त्र के अनुसार सर्प के आकार की अंगूठी पहनने से जातक के जीवन से कालसर्प दोष, पितृ दोष और ग्रहण दोष दूर होता है।
सूर्य की मिलती है अपार कृपा तांबे की अंगूठी से
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तांबे की अंगूठी पहनने से सूर्य दोष कम होता है। यह अंगूठी व्यक्ति को समाज में पद-प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाती है। इसके अलावा तांबे में औषधीय गुण तो होते ही हैं। इसके चलते शरीर के कई विकारों का नाश होता है।
नवग्रह अंगूठी से मिलती है सुख-शांति
नवग्रह अंगूठी पहनने से व्यक्ति को अच्छी सेहत, सुख, समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है। इसे पहनने से मन से नकारात्मक भाव खत्म हो जाते हैं। यह ऐसी अंगूठी होती है जिसे बिना किसी ज्योतिष की सलाह के भी पहना जा सकता है।
घोड़े की नाल की अंगूठी दूर करती है शनि दोष
काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहनने से शनि दोष दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या फिर शनि की ढैय्या चल रही हो तो इस अंगूठी को धारण करने से उसकी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
हाथी अंगूठी से मिलती है कुबेर की कृपा
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हाथी वाली अंगूठी पहनने से व्यक्ति को आर्थिक संकटो से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा वह धन-धान्य से परिपूर्ण होता है। यही वजह है कि लोग कर्ज से मुक्ति पाने की इच्छा रखते हों या फिर कुबेर की कृपा पाने की। वह हाथी की आकृति वाली अंगूठी जरूर धारण करते हैं।