केरल आपदा प्रभावितों के लिए एक ट्रक राहत सामग्री रवाना
गुना
जिले से केरल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संकलित लगभग पांच लाख रूपये राशि की दवाईयॉं एवं अन्य राहत सामग्रियों से भरा एक ट्रक कलेक्टर श्री विजय दत्ता की उपस्थिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नीतू माथुर द्वारा गत दिवस देर रात हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित जिला कार्यालय गुना का स्टाफ मौजूद रहा।
bhavtarini.com@gmail.com 