क्रिस्टल डिसूजा ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
इस पूरे हफ्ते Valentine's Day की धूम रही और टीवी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। इस मौके पर टीवी सिलेब्स ने अपनी तस्वीरें और स्टेटस सोशल मीडिया पर शेयर किए। अब इस लिस्ट में ऐक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का भी नाम जुड़ गया है। क्रिस्टल हाल में 'रेस 3' के ऐक्टर हेली दारूवाला को डेट करने के लिए चर्चा में आई थीं लेकिन अब उन्होंने वैलंटाइंस डे से पहले सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप स्टेटस बताया है।
हाल में क्रिस्टल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक कैप के जरिए अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है। इस फोटो में 'बेलन वाली बहू' की स्टार क्रिस्टल की कैप पर लिखा 'करंटली सिंगल'। मतलब अब उन्होंने अपने फैन्स को बता दिया है कि वह अभी सिंगल हैं।
बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि क्रिस्टल 'एक हजारों में मेरी बहना है' के अपने को-स्टार करण टैकर को डेट कर रही थीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को केवल अफवाह बताया था लेकिन दोनों ने खुलकर डेट करने से इनकार भी नहीं किया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
