क्‍या अभि प्राची को जेल से बाहर निकाल पाएगा?

क्‍या अभि प्राची को जेल से बाहर निकाल पाएगा?

कुमकुम-भाग्य में अभी तक आपने देखा कि आलिया कहती है कि प्राची को चेक करना चाहिए और अगर हार उसके पास नहीं मिलता, तो उसे जाने देना चाहिए। लेकिन अभि ऐसा नहीं चाहता और आलिया को ऐसा करने के लिए मना करता है। लेकिन प्राची कहती है कि उसे चेक किया जाए क्योंकि वह अपनी बेगुनाही साबित करना चाहती है। इसके बाद आलिया आगे बढ़कर प्राची को चेक करती है। पहले तो वह कहती है कि आलिया के पास कोई हार नहीं है। इसके बाद वह प्राची के कुर्तें में पीछे की जेब चेक करती है और हार मिल जाता है।

इसके बाद सभी हैरान रह जाते हैं। वहीं आलिया प्राची को पुलिसवालों के हवाले कर देती है। उधर प्राची बार-बार कह रही होती है कि उसने चोरी नहीं की है। प्राची जेल में सोचती है कि उसे अपनी मां की बात मान लेनी चाहिए थी। वह मना कर रही थीं। कह भी रहीं थी कि दिल्‍ली शहर अच्‍छा नहीं है। लोगों को खुशी कम तकलीफें ज्‍यादा देता है। वह यही सोचकर दु:खी हो रही होती है।

वहीं प्राची को झूठी चोरी में फंसाने के बाद रिया बहुत खुश होती है और सारी बातें आलिया के सामने दोहराती है। यह सबकुछ मीरा सुन लेती है और रिया को जोरदार थप्‍पड़ मारती है। उधर सहाना प्रज्ञा को कॉल करके प्राची के बारे में बताती है।

इसके बाद आप देखेंगे कि किस तरह से अभि सबकी बातों को नजरअंदाज करके प्राची को बचाने के लिए पुलिस स्‍टेशन जाता है। वहीं प्रज्ञा भी उसे बचाने के लिए दिल्‍ली के लिए निकलती है। ऐसे में क्‍या मीरा अभि को रिया के इस झूठे खेल के बारे में सब बता देगी? क्‍या प्रज्ञा से पहले अभि प्राची को जेल से निकाल पाएगा? क्‍या अभि को पता चलेगा कि प्राची उसकी ही बेटी है? कुमकुम-भाग्य के सभी अपडेट के लिए बने रहें नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ।