खंडवा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ गिरोह के 4 और लोग गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ गिरोह के 4 और लोग गिरफ्तार

खंडवा
पुलिस ने शादी कर गहने और नकदी लेकर फरार होने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दुल्हन सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शादी होने के बाद युवती ससुराल पहुंचती और मौका पाकर जूलरी, नकदी लेकर रात में वहां से भाग निकलती थी।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि दुल्हन शादी कर ससुराल से जूलरी के साथ गायब हो गई, ऐसी शिकायतें हमेशा आती हैं। कई बार स्वजन मान-सम्मान के लिए थाने तक नहीं पहुंचते हैं। इस प्रकार की वारदातें सुनियोजित ढंग से की जाती हैं। हमारी टीम ने मामले का खुलासा करते हुए इस ड्रामे में शामिल दुल्हन अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।