खनन घोटाला: ईडी ने किया गायत्री प्रजापति सहित पांच IAS अफसरों के खिलाफ केस दर्ज
लखनऊ
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति, पांच आईएएस अफसरों सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. ईडी ने देवरिया, फतेहपुर, शामली और कौशांबी में हुए खनन घोटाले में कार्रवाई की है.
जिनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उसमें तत्कालीन डीएम व अधिकारी शामिल हैं. इनमें आईएएस अभय सिंह, आईएस खनन जीवेश नंदन, आईएस संतोष कुमार, आईएस विवेक सहित दर्जनभर खनन से जुड़े अधिकारियों का पट्टा धारक आरोपी हैं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापती के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है. हाल ही में पुलिस व ईडी के तमाम अफसरों की मौजूदगी में गायत्री से पूछताछ की गई. लखनऊ जेल में बंद गायत्री से माइनिंग लीज से संबंधित डील और उसके बाद हुए फर्जीवाड़े के बारे में पूछताछ हुई. मामला 2012 से 2016 के बीच का है.
साल के शुरुआत में सीबीआई ने हमीरपुर में हुए खनन घोटाले में केस दर्ज करते हुए हमीरपुर में जिलाधिकारी रहीं बी चंद्रकला समेत 11 लोगों को नामजद किया था. साथ ही 12 स्थानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे. सीबीआई की एफआईआर के बाद उसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी केस दर्ज किया था.
bhavtarini.com@gmail.com 