खुशी है कि राहुल गांधी ने नई टीम बनाई: दिग्विजय
भोपाल
कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि राहुल गांधी ने एक नई टीम बनाई है. उन्होंने कहा कि यह चर्चा करने के लिए अनावश्यक है कि इसका हिस्सा कौन है.
संसद के मानसून सत्र में शामिल होने राज्यसभा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे सामने बहुत गंभीर चुनौती है. 2019 चुनाव यह तय करेगा कि कौन सी विचारधारा देश पर शासन करेगी.
गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की थी. इसमें उन्होंने पुराने चेहरों के साथ कुछ युवा चेहरों को लेकर अनुभव और ऊर्जा दोनों को जगह दी. लेकिन मध्यप्रदेश के दोनों वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के मुख्य चेहरे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जगह नहीं मिली.
इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुई पार्टी की जन जागरण यात्रा के पोस्टर्स में भी दिग्विजय सिंह की तस्वीर नहीं है. नयी कार्यकारिणी में 23 सदस्य, 19 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 9 आमंत्रित सदस्य हैं. इन सदस्यों की 22 जुलाई को पहली बैठक होगी
bhavtarini.com@gmail.com

