गार्चा ने शानदार वापसी कर स्वर्ण पदक जीता
पुणे
आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप जूनियर के कांस्य पदकधारी गुरनिहाल ंिसह गार्चा ने बुधवार को खेलों इंडिया यूथ गेम्स की अंडर-21 स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने फाइनल के दूसरे हाफ में अपने खेल में सुधार करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। पहले 30 शाट में चार बर्ड से चूकने वाले गार्चा राजस्थान के अनंतजीत ंिसह नरूका से एक अंक से पिछड़ रहे थे। पंजाब के अभय ंिसह शेखां ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 50 मीटर की रेंज में तमिलनाडु की जी वर्षा ने बालिका अंडर-21 थ्री पाजीशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।
bhavtarini.com@gmail.com 
