घर में सो रही विधवा महिला से रेप, मामला दर्ज

फिरोजपुर
घर में सो रही विधवा महिला के साथ जब्री रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के विरूद्ध पर्चा दर्ज किया है।

थाना सदर के ए.एस.आई. बलवंत सिंह ने बताया कि घटना गांव अलीके की है। पीड़ित महिला ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसकी जेठानी की मौत के बाद उसके जेठ ने उसके साथ शादी कर ली जबकि दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। उसने बताया कि 3 सितंबर को रात को खाना खाकर उसका जेठ अपने बच्चों के पास घर चला गया तो वह आंगन में सो रही थी। गांव में रहने वाला साजन, जो उस पर काफी समय से बुरी नजर रखता है, उनके घर में घुस आया और उसके साथ जब्री रेप किया। ए.एस.आई. ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी साजन के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।