जबलपुर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, दो कर्मचारियों को किया निलंबित
जबलपुर
जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ दो कर्मचारियों को निलंबित किया है। दोनों ही कर्मचारियों पर गबन के आरोप लगे थे जिसके चलते उन पर कार्यवाही हुई है।
जानकारी के मुताबिक आदिम जाति विभाग में आदिवासी योजना के प्रभारी गुलाब गुप्ता को 85 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप लगे थे जिसकी जांच में ये साबित भी हुआ कि विभाग में बड़ा गबन हुआ है दर्शल अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण के प्रकरणों में गुलाब गुप्ता ने हितग्राहियों की राशि को खुद के खाते में ट्रांसफर किया था और ये राशि लाखो में थी।वर्ष 2017 में विभागीय अधिकारी के खिलाफ एक शिकायत हुई थी जिसमे अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण के प्रकरणों की जांच में पाया दोषी।
गुलाब गुप्ता एक शासकीय कर्मचारी होते हुए खुद वेंडर बनकर खुद के खाते में अत्याचार निवारण योजना की राशि को ट्रांसफर करवा लेते थे।कलेक्टर भरत यादव ने गुलाब गुप्ता के साथ साथ आदिम जाति विभाग की सहायक ग्रेड-2 महिला कर्मचारी को भी इस पूरे मामले में दोषी माना है और पाया है कि इस फर्जीवाड़े में वो भी बराबर की भागीदार है लिहाजा दोनो ही कर्मचारी को निलबिंत किया गया।