दिल्ली-इस साल का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, कोहरे से लोगों को मिली राहत

दिल्ली-इस साल का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, कोहरे से लोगों को मिली राहत

 
नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार 2019 का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा आर्द्रता 100 से 45 प्रतिशत के बीच रही। पिछले वर्ष इसी तारीख को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार जताए हैं।