दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, एक बच्चे से कुकर्म
फरीदाबाद
फरीदाबाद शहर में अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं एक बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर फरीदाबाद की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर उसके मामा ने दुष्कर्म किया है। आरोपी को तांत्रिक बताया जा रहा है। महिला थाना पुलिस सेक्टर-16ए ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह पल्ला इलाके में पतंग उड़ाने के बहाने एक किरायेदार युवक ने छह वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं, एक अन्य मामले में सारन थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसके संबंधी द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
 
                         bhavtarini.com@gmail.com
                                    bhavtarini.com@gmail.com                                 
            
            

 
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            