नेशनल खेल में सोने का तमगा जीतकर आई मंगलदीप कौर का गांव पहुंचने पर सम्मान

गांव भागसर की लड़की मंगलदीप कौर पुत्री गुरमेल सिंह ने ताईक्वाडो खेल में सोने का तमगा जीत कर इस क्षेत्र का और अपने परिवार का नाम ऊंचा किया है। मंगलदीप कौर ने यह सोने का तमगा गोवा में हुई नेशनल खेल में जीता है।
आज इस हलका विधायक और डिप्टी स्पीकर पंजाब अजायब सिंह भट्टी के पुत्र अमन भट्टी जिनको इस हलके का इंचार्ज लगाया गया है, उक्त लड़की के घर में पहुंचे व उसे सम्मानित किया। इस मौके पूर्व सरपंच परमजीत सिंह, दीप बराड़, गुरदीप सिंह मैंबर, बब्बलजीत सिंह बराड़, परमिंदर सिंह बिट्टू, साजन रुपाना, जगतपाल शेरेवाला, मास्टर बलविंदर सिंह, बलराज सिंह, दविन्दर सिंह और गुरा सिंह आदि गणमान्य मौजूद थे।
bhavtarini.com@gmail.com

