पति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में कर दी मौसा की हत्या, पुलिस को सुनाई ये कहानी

पति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में कर दी मौसा की हत्या, पुलिस को सुनाई ये कहानी

नई दिल्ली 
                                                    
दिल्ली के पंजाबीबाग में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने उसके मौसा के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को करंट लगने से मौत होने की बात कह गुमराह करने का प्रयास किया था।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला खुला गया और पुलिस ने आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 5 अगस्त की रात पंजाबीबाग पुलिस को मेडिकल उपकरण की मरम्मत करने वाली कंपनी में एक व्यक्ति की करंट से मौत की सूचना मिली। मृतक की पहचान महरौली निवासी शकील अहमद (45) के रूप में हुई।

मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारी नौशाद आलम (31) ने पुलिस को बताया कि शकील उसकी पत्नी का मौसा था। घटना के समय वह गुटखा खाने के लिए नीचे गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि शकील की मौत सिर पर भारी चीज से हमला करने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने नौशाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली।