पाकिस्तान के मंत्री ने कहा- टेस्ट के लिए आंसू गैस के गोले सरकारी कर्मचारियों पर दागे, लंबे वक्त से नहीं हुआ था इस्तेमाल
इस्लामाबाद
पाकिस्तान के 'जोकर' मंत्री शेख राशिद अहमद ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बेहद अजीबोजरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों के ऊपर आंसू गैसे के गोले छोड़ना बेहद जरूरी था, क्योंकि आंसू गैस के उन गोलों का लंबे वक्त से इस्तेमाल नहीं हुआ था ऐसे में आंसू गैस के गोले सही हैं या नहीं उनका टेस्ट करना जरूरी था। पाकिस्तान में कर्मचारियों पर आंसू गैस के गोले टेस्ट के लिए छोड़ा आंसू गैस के गोले दरअसल, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पाकिस्तानी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिसे सही ठहराते हुए पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों पर आंसू गैस के गोले दागना बेहद जरूरी था। क्योंकि आंसू गैस के गोले काफी लंबे वक्त से रखे हुए थे और उनका इस्तेमाल नहीं हुआ था। ऐसे में आंसू गैस के गोले सहीं हैं या खराब हो चुके हैं, उसका टेस्ट करना भी जरूरी था, इसीलिए सरकारी कर्मचारियों पर आंसू गैसे को गोले दागे गये। पाकिस्तानी मंत्री ने यह भी कहा कि थोड़े मात्रा में ही आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल हुआ है, ज्यादा नहीं।
पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद पिछले हफ्ते दागे गये थे आंसू गैस के गोले दरअसल, पिछले हफ्ते सरकारी कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान इस्लामाबाद पुलिस ने एक हजार से ज्यादा आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों की भीड़ को हटाने के लिए किया था। सरकारी कर्मचारी सरकार से महंगाई बढ़ने की वजह से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकारी कर्मचारियों ने ऐलान किया था कि जबतक पाकिस्तान सरकार उनकी सैलरी नहीं बढ़ाती है तबतक वो पाकिस्तानी सचिवालय के पास धरना देंगे। जिसके बाद पिछले बुधवार को इस्लामाबाद पुलिस और प्रदर्शनकारी सरकारी कर्मचारियों के बीच दिनभर गुत्थमगुत्थी होती रही।

bhavtarini.com@gmail.com 
