पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, हाफिज सईद चाहिए तो पहले डोभाल को करो PAK के हवाले
नई दिल्ली
आतंकियों को संरक्षण देने वाला पाकिस्तान भले ही बड़ी-बड़ी बातें करे पर जब कार्रवाई की बात की जाए तो वह बेतुकी बातें करने लगता है। जब पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी से पूछा कि क्या आतंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा। इस सवाल के जवाब में चौधरी ने बेतुका बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्यों अपने नागरिक को भारत को सौंपेगा।
इस लिहाज से तो अजीत डोभाल को पाकिस्तान को सौंपना चाहिए। आपको बता दें कि पाकिस्तान जिसे अपना नागरिक बता रहा है वह सैंकड़ों मासूमों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। भारत व अमरीका समेत संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है। पाक मंत्री ने कहा कि भारत अपनी कमियां देखने को तैयार नहीं है, साथ ही वह कश्मीर में क्रूरता को स्वीकार नहीं करना चाहता बल्कि हर बात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता है।
bhavtarini.com@gmail.com 