पिता की फिल्म से शुरू किया करियर, बन गईं बॉलीवुड की रानी
नई दिल्ली
रानी मुखर्जी ने राजा की आएगी बारात फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म तो नहीं चली लेकिन वह बॉलीवुड की रानी बन गईं. दर्शकों के दिलों में राज करने वाली रानी मुखर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 21 मार्च 1978 को हुआ था. रानी का पूरा परिवार बॉलीवुड से जुड़ा था. पिता राम मुखर्जी ने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया था.
पिता की फिल्म बियेर फूल से रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद यही फिल्म हिंदी में राजा की आएगी बारात नाम से बनाई गई. बताया जाता है कि उन्होंने अपनी मां के कहने पर बियरे फूल में काम किया था. इसके बाद उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया और एक के बाद एक फिल्म करती गईं.
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म रानी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था. रानी ने फिल्म ने टीना मल्होत्रा का किरदार निभाया था. टीना के किरदार के लिए पहले ट्विंकल खन्ना को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने किसी कारण वश फिल्म को करने से मना कर दिया तो यह रोल रानी को मिल गया. रानी ने फिल्म काम किया और रातोंरात स्टार बन गईं. फिल्म में उनकी एक्टिंग की सभी ने जमकर तारीफ की.
bhavtarini.com@gmail.com 
