पूर्व सांसद की पत्नी के बैग से मिले जिंदा कारतूस, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर एक बार फिर जिंदा कारतूस पकड़ाए है। ये कारतूस पूर्व सांसद की पत्नी के बैग से मिले है।गांधी नगर थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें पूछताछ कर रही है।
दरअसल, आज शुक्रवार सुबह पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी राजाभोज एयरपोर्ट से जेट एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली जा रही थी।तभी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उनके बैग से दो जिंदा कारतूस मिले।पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई है।फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है कि ये जिंदा कारतूस उनके पास कहां से आए और वो इन्हें कहां ले जा रही थी। मामला गांधी नगर थाना का है। बता दे कि इससे पहले भी कई बार भोपाल एयरपोर्ट पर जिंदा कारतूस ले जाने से पहले कई बार लोग पकड़े गए हैं। कुछ माह में ही कई मामले सामने आ चुके हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 